फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। गांव वेरी कपड़िया में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कस्बे के एक निजी चिकित्सक के कंपाउंडर ने गलत इलाज कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सेऊपर की ग्राम प्रधान मंजू देवी गुप्ता का पुत्र प्रशांसु गुप्ता (28) कई दिनों से बीमार चल रहा था। बुधवार को परिजन उसे बाबरपुर कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए लेकर आये थे। आराम मिलने पर गुरुवार को भाई के साथ चिकित्सक के पास दोबारा दवा लेने गया।
आरोप लगाया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में कंपाउंडर ने मना करने के बावजूद उसको ड्रिप लगा दी। हालत बिगड़ती देख उसे बाहर ले जाने के लिए कहा। यहां से परिजन उसे लेकर सैफई गए। सैफई में डॉक्टरो के मना करने पर इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय मार्ग में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपाउंडर न गलत इलाज किया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें