फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी सिपाहियों ने घर के बाहर बैठे युवक को धुना, अंगुली टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला तिलक नगर में घर के बाहर बैठे युवक को नशेबाज सिपाहियों ने बिना वजह जमकर पीटा। पिटाई से युवक की हाथ की उंगली टूट गई। युवक ने एसपी समेत प्रशासन के बड़े अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस पर रविवार की देर रात एसपी सुनीति ने बताया कि सिपाही धीरेंद्र और जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाकी पर एक के बाद एक लगातार दाग लगते जा रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही सहायल थाना में बंद आरोपी के थाने में जमा पर्स में रखे एटीएम से रुपये निकलने के मामले में थानाध्यक्ष, एक दरोगा समेत सिपाही को एसपी ने निलंबित किया था। अभी इस घटना का मामला पूरी तरह से शांत भी नहीं हो पाया था कि सदर कोतवाली के दो नशेबाज सिपाहियों ने मोहल्ला तिलक नगर में घर के बाहर दोस्त के साथ बैठे शालू पुत्र मसरूर को लाठियां बरसाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
एसपी सुनीति को भेजे शिकायती पत्र में शालू पुत्र मसरूर ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे वह अपने घर के बाहर अपने दोस्त आलम के साथ बैठा था। तभी कोतवाली में तैनात सिपाही जितेंद्र व धीरेंद्र शराब के नशे में धुत होकर आए और उनके साथ गालीगलौज करने लगे। उसने जब गालियां देने से मना किया। तो दोनों सिपाहियों ने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों सिपाही उसे व उसके दोस्त आलम को पीटते-पीटते थाने ले गए। पीड़ित ने बताया कि यह सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई। सिपाहियों ने थाने ले जाकर फिर से उन लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें शालू ने बताया कि मारपीट में उसके हाथ की उंगली टूट गई। उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि सिपाही धीरेंद्र और जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें