फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का आरोप पुलिस हिरासत से युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। अपहरण का आरोपी गुरुवार की शाम अयाना थाने से भाग गया। चार दिन से पुलिस उसे थाने में बैठाए थी। आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसपी ने तत्काल ढूंढकर हाजिर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के एक वृद्ध ने 10 अक्तूबर को अपनी नातिन के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने रविवार को कानपुर देहात के अमरहटा निवासी बृजेश कुमार (21) और एक युवती को हिरासत में लिया था।
तब से वह थाने में पूछताछ चल रही थी। गुरुवार को पुलिस युवती का बयान दर्ज कराने के लिए ले गई, तभी बृजेश मौका मिलते ही भाग गया। थाने से आरोपी के भागने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। वहीं, परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने खुद दोनों को पकड़कर पुलिस को दिया था। अब हमारे लड़के को गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही एसपी ने पुलिस के पेच कसे हैं। एसओ ललित कुमार ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर युवक भाग गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें