फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। अटसू कस्बा स्थित मोहल्ला श्याम नगर निवासी रजनी ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर सोमवार को मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। रात भर वह एक पेड़ के नीचे बैठी रही। रजनी ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए पत्र में रजनी ने कहा है कि उसका मायका सहायल क्षेत्र के गांव लखुनो में है। उसका विवाह 2013 में अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू कस्बे के मोहल्ला श्यामनगर निवासी रामपाल सिंह पुत्र शिवनाथ के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। करीब चार साल का बेटा हो जाने के बाद भी प्रताड़ना नहीं रुकी। 19 अक्तूबर को ससुराल वालों ने जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डाल दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंच जाने पर उस समय शांत हो गए। रात में मारपीट कर रात मेें घर से निकाल दिया। रात मेें वह पेड़ के नीचे बैठी रही।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव हर नारायणपुर निवासी सोनम पुत्री रघुनाथ ने महिला थाना में ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 2017 में किशुनपुर अघारा निवासी अजब सिंह पुत्र शिवराम के साथ हुई थी। ससुरालियों ने बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर सितंबर 2020 में घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजब सिंह, ससुर शिवराम, सास रामा, ननद निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें