फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्प्यूटर ऑपरेटर की करंट से मौत, गमगीन माहौल के बीच भर्थना में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। संजय नगर निवासी नगर पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधुम्न उर्फ शिवम पोरवाल (26) की रविवार शाम पंखे में उतरे करंट से मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में भरथना, इटावा में किया गया।
विज्ञापन

मोती नगर निवासी सुरेश चंद्र का बेटा प्रधुम्न उर्फ शिवम पोरवाल पिछले तीन माह से दिबियापुर नगर पंचायत में कंप्यूटर आपरेटर का काम कर रहा था। प्रधुम्न ने दो दिन पहले ही दिबियापुर में थाने के पीछे संजय नगर में रहने वाले रमेश चंद्र त्रिवेदी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहना शुरू किया था। रविवार देर शाम अचानक पंखे में आए करंट की चपेट में वह आ गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधुम्न दिबियापुर सीएचसी ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर प्रधुम्न के परिजन व रिश्तेदार दिबियापुर सीएचसी पहुंच गए। सभी प्रधुम्न के शव से लिपट कर बिलख पड़े। लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह, सभासद साधना पोरवाल, लालजी पोरवाल, सभासद प्रदीप कुमार, धर्मपाल सिंह, सभासद रजत यादव, रवि कुमार, राहुल दीक्षित, प्रवीण रघुवंशी, पूर्व सभासद डब्बू अग्रवाल, मनोज पोरवाल, नवीन पोरवाल, श्याम मोहन ने वहां पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों ने बताया कि प्रधुम्न ने नौ दिनों तक नवरात्र में उपवास कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें