फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील व पुलिसकर्मी समेत 27 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 27 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसमें तहसील के छह व पुलिस विभाग के तीन कर्मी शामिल हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने कोरोना संक्रमण के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सोमवार को 33 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। 27 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2393 हो गई है। एक्टिव केस 253 हो गए हैं। इसमें अब तक 2110 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले के कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 30 है।
डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 858 लोगों सैंपल लिए है। इसमें आरटीजीआरएस के 262, ट्रू-नॉट के आठ और एंटीजन के 588 सैंपल शामिल हैं। जिले में अब तक 45053 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 42893 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। ट्र-नेट के 1808 और एंटीजन के 38065 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में नौ, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में एक, एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्यायुक्त जिला चिकित्सालय में दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। होम आइलोसलेश में मौजूद संक्रमित मरीजों की संख्या 207 है। जिले में सोमवार को छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 104 हो गई है।
शहर के मोहल्ला नरायनपुर में एक, शुक्लन टोला में एक, आर्य नगर में एक, बदनपुर में एक, पुलिस लाइन में तीन, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र में तहसील में छह, गांव छीतापुर अमावती में दो, बेरी कपरिया में एक, फूलपुर में एक, भाग्यनगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले केकेपुरम दिबियापुर में एरक, एनटीपीसी कालोनी में एक, गेल गांव में एक, गांव लुखरपुरा में दो, गढ़े का पुरवा में एक, सिदीतरा फफूंद में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुदरकोट में दो, सहार ब्लॉक के गांव अचानकपुर में एक संक्रमित मरीज मिला है।
तहसील अजीतमल में एसडीएम समेत छह कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद महीने के प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि तहसील में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के चलते तहसील को आम लोगों के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें