अयाना(औरैया)। अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्तूबर को टीम के साथ वह पर्वत सिंह के निजी नलकूप पर पहुंचे। नलकूप परिसर में लगी विद्युत सामग्री का लाइव आदेश और विद्युत भंडार केंद्र से निर्गत गेट पास मांगा। पर्वत सिंह ने बेटे के घर पर न होने की बात कहते हुए कागज बेटे के पास होने की बात कही। तीन अक्तूबर को दोबारा पर्वत सिंह से कागज मांगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिखाए।
जेई की तहरीर में पर्वत सिंह पर बिजली के पोल, तार, इंसुलेटर, एफ क्लैंप, टी ऑफ चैनल, क्रॉस आर्म होल्डिंग क्लैंप, टॉप चैनल, डिस्क इंसुलेटर व बिजली का अन्य सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ललित कुमार ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर जाँच शुरू कर दी है।