औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 24 कोरोना संक्रमित मिले, 18 मरीज स्वस्थ हुए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह लापरवाही न बरतें। साथ संक्रमितों के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन के भी निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 18 संक्रमित ठीक हुए हैं और 24 नए मरीज मिले हैं। जिले में अभी तक 2366 संक्रमित सामने आए हैं। 30 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 821 सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 408, ट्रू-नेट के एक और एंटीजन के 412 सैंपल लिए गए हैं। अब तक आरटीपीसीआर के 44791 सैंपल लिए गए, जिसमें 42380 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। आगरा लैब से अब 996 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। ट्रू-नेट के 1800 और एंटीजन के 37477 सैंपल लिए जा चुके हैं।
डीएम ने बताया कि 211 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर दिबियापुर में आठ, एल-वन एडिशनल कोविड केयर सेंटर पीबीआरपी एकेडमी दिबियापुर में एक और एल-टू चिचौली जिला अस्पताल में दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है। बताया कि जिले में सात हॉटस्पॉट क्षेत्र नए बनाए गए हैं। जिले में अब 113 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं।
यहां मिले संक्रमित
भाग्यनगर ब्लाक क्षेत्र के परशुराम गली दिबियापुर में एक, गांव खजुवईया में एक, इन्दिरा नगर दिबियापुर में दो, दिबियापुर में दो, कंचौसी गांव में एक, लुखरपुरा कंचौसी में एक, गदनपुर में एक, औरैया शहर में हीरो एजेंसी के पास बदनपुर एक, एसपी आवास राइस मिल एक, ब्रह्मनगर में एक, बघाकटरा एक, गांव लक्ष्मनपुर में तीन, बरमूपुर में एक, बिधूना ब्लाक क्षेत्र के नवीन बस्ती बिधूना में एक, ब्लाक कैंपस बिधूना में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव समायन में दो, सहार ब्लाक क्षेत्र के गांव शिवगंज में एक, अजीतमल ब्लाक क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर बाबरपुर में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा कछपुरा रसूलाबाद कानपुरदेहात में एक संक्रमित मरीज मिला है।