फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के हमराह को धमकी देने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सीओ सुरेंद्र नाथ से अभद्रता करने वाले हेड कांस्टेबल के खिलाफ सीओ के हमराह सिपाही ने धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हेड कांस्टेबल सीओ से अभद्रता करने के मामले में पहले ही निलंबित हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को दिबियापुर थाने में पहुंचे सीओ ने वहां तैनात हेड कांस्टेबल कंप्यूटर आपरेटर अमित कुमार को वर्दी में न होने पर अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। इस दौरान अमित कुमार ने सीओ से अभद्र व्यवहार किया था। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी सुनीति ने अमित को निलंबित कर दिया था। इस मामले में सीओ के हमराह सिपाही जितेंद्र सिंह ने दिबियापुर थाने में अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप लगाया कि शनिवार को वह दिबियापुर थाना परिसर में था। उसी समय हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकना, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें