फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यापारी लौटा, पुलरास व परिजनों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी लापता रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गुरुवार को घर लौट आया। व्यापारी के लौटने से परिजन खुश हो गए। वहीं, पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को दुकान से घर लौटते समय रेडीमेड कपड़ा व्यापारी गोपाल गुप्ता लापता हो गए थे। गुरुवार की भोर में सुरक्षित अपने घर वापस लौट आए। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह ने उससे पूछताछ की। गोपाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते काम पूरी तरह से ठप चल रहा था। इस कारण से मानसिक रुप से परेशान था।
सोमवार दुकान बंद करने के बाद दिल्ली नौकरी ढूंढने चला गया था। वहां तबियत खराब हो गई। यही नहीं मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गया। इस कारण से न तो वह अपने परिजनों से बात कर पाया और न ही परिजन उससे संपर्क कर सके। बता दें कि सोमवार शाम को गोपाल के लापता होने के बाद मंगलवार को सदर विधायक रमेश दिवाकर, विधायक प्रतिनिधि मोनू चौहान व एक विचित्र पहल सामाजिक संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने अपनी टीम व गोपाल के परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर गोपाल के अपहरण होने की आशंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें