फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी पीडब्लूडी महिला कर्मी की बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नेहरू नगर में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

चिरकुआं बिधूना निवासी अमित उर्फ कल्लू ठाकुर एवं उसकी पत्नी गुंजन (23) नेहरू नगर में किराए के मकान में रहती थीं। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गुंजन गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी गुंजन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। बुधवार को गुंजन ने सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
गुंजन की लगभग दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी सास अंगूरी देवी दिबियापुर स्थित पीडब्लूडी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति पत्नी घर में अकेले थे। सास अंगुरी बाजार दवा लेने गई थी। घटना के बाद कैथावा में रहने वाले उसके भाई सुंदरम समेत मायके के लोग भी सैफई पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि महिला की सैफई में मौत की सूचना मिली है। हालांकि अभी तक महिला के किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें