फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा अभिकर्ता मनोज की मौत की गुत्थी 25 दिन बाद भी अनसुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बीमा एजेंट मनोज दुबे के चार दिनों तक बाइक समेत गायब रहने के बाद पांचवें दिन रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के मामले में 25 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। जबकि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव रेल ट्रैक पर फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

24 अगस्त को बीमा एजेंट मनोज दुबे अपनी बाइक समेत गायब हो गया था। पिता रामबाबू दुबे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मनोज को खोज रही थी, तभी 28 अगस्त को मनोज का क्षतविक्षत शव कन्हों में दिल्ली हावड़ा रेल ट्रैक पर मिला था।
पुलिस ने कन्हों रेलवे क्रासिंग पर लगे सीसीटीवी के फुटेज जारी कर बताया था कि मनोज दुबे ने 28 अगस्त की सुबह अकेले ही रेलवे क्रासिंग पार की। पुलिस ने गांव केंजरी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किए थे। इसमें भी मनोज के अकेले ही बाइक से गुजरने की बात कही जा रही है। गांव केंजरी में सुबह मिले सीसीटीवी फुटेज 7:25 बजे के हैं। जबकि रेलवे क्रासिंग केंजरी पर दो समय पर सीसीटीवी फुटेज मिले। एक बार सुबह 7:56 बजे एवं दूसरी बार 8:12 बजे क्रासिंग पार की गई। पुलिस लगातार इस बात की पड़ताल करने में जुटी है कि आखिरकार मृतक मनोज चार दिनों तक कहां रहे। इसके साथ ही घटना के दिन सुबह केंजरी गांव एवं केंजरी क्रासिंग के बीच आधा घंटे का समय कहां गुजारा। लेकिन अभी भी पुलिस के हाथ कोई सुराग हाथ नहीं आए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें