फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल छात्रा ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ दिबियापुर मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दीक्षा उर्फ राखी (17) पुत्री हाकिम सिंह राजपूत निवासी हिमांचल का पुरवा अपने पिता हाकिम सिंह के साथ साइकिल पर बैठकर दिबियापुर जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने गढ़े का पुरवा मोड़ के पास साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने घेरकर ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ लिया। परिजन घायल छात्रा को औरैया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बादकानपुर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें