फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी जवानों से भिड़े पिता-पुत्र का शांति भंग में किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। रिक्शा चालक से मारपीट का विरोध करने पर पिता और पुत्र पीआरडी जवानों से भिड़ गए। दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे भगत सिंह चौराहे के पास एक दुकान के सामने दिव्यांग रिक्शा चालक कल्लू खान पुत्र हसमुद्दीन अपना रिक्शा खड़ा किए हुए था। इसी बीच दुकानदार सुनील यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी ऊसरपटी अपने पुत्र पंकज के साथ दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन

दोनों ने कल्लू खान से रिक्शा हटाने को कहा। इससे पहले कि वह रिक्शा हटा पाता पिता-पुत्र दोनों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट कर दी। शोर होने पर घटना स्थल से थोड़ी दूर मौजूद पीआरडी जवानों ने मौके पर पहुंचकर जब पिता-पुत्र को वहां से जाने को कहा। इस पर दोनों पीआरडी जवानों से भिड़ गए। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें