फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह के चलते अधेड़ ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास के पास कांशीराम कालोनी में सोमवार की शाम घरेलू कलह से आजिज आकर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी प्रेम नारायण शुक्ला पुत्र अवध बिहारी का किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में चला गया और उसने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे में लटक कर जान दे दी।
काफी देर तक प्रेम नारायण के कमरे से बाहर न निकलने पर उसकी पत्नी अर्चना जब कमरे में पहुंची तो प्रेम नारायण को फांसी पर लटकता पाया। अर्चना के चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक का झगड़ा हुआ था, जिस पर वह गुस्से में कमरे में गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें