फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक परिसर के पास खड़ी एक सफेद रंग की बोलेरो से सोमवार को नकली नोट के संदेह में बरामद किए रुपयों के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मौके से हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर के नजदीक कुएं के पास खड़ी एक बोलेरो कार से इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज एसआई कालीचरन ने गत्ते के अंदर रखे नकली नोट बरामद किए थे। इसमें शुरूआती दौर में बिना गिनती किए पुलिस ने 2.60 लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। देर रात नकली नोटों की हुई गिनती में एक लाख 97 हजार नौ सौ रुपये पाए गए।
इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि पूरे प्रकरण में पुलिस अभी जांच में लगी हुई है। कार में नकली नोट कहां से आए यह एक पहेली बना हुआ है। इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पुलिस मौके से हिरासत में लिए गए दो लोगों से लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें