फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से लूटपाट करने वाले तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अयाना। अयाना थाना क्षेत्र में पांच सितंबर को दंपति से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए आभूषण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि गांव अयाना थाना क्षेत्र के अनुरुद्ध नगर निवासी शिव सिंह पुत्र हरनाम सिंह ने अयाना थाना पुलिस में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पांच सितंबर को पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सिद्धनाथ मंदिर के पास गांव तिवरलालपुर के सामने पत्नी से जेवर लूट लिए थे और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया था।
मंगलवार सुबह लगभग छह बजे सेंगनपुर गांव में तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों में रिजवान उर्फ टुंडे पुत्र असरफ खां, राशिद खान पुत्र इसहाक खान व आदिल खान पुत्र इकरार खान निवासीगण अकबरपुर थाना अयाना हैं। रिजवान के ऊपर हत्या का प्रयास, लूट आदि विभिन्न धाराओं के 17 मुकदमें दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं। बताया कि तीनों आरोपियों के पास से आभूषण के अलावा एक तमंचा और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कसबा बाबरपुर में एक सराफा कारोबारी के पास आभूषण बेचे थे। आभूषण तो पुलिस ने बरामद कर लिए लेकिन उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें