फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना के तीन घंटे बाद युवक किया पुलिस ने बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। महिला ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को पति के लापता होने की जानकारी दी। सक्रिय हुई अयाना थाना पुलिस ने सूचना के तीन घंटे बाद युवक को बरामद कर दिया। देरशाम थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद युवक से पूछतांछ की जा रही है। युवक व कुछ लोगों के बीच रुपये के लेने-देन का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

गांव सेंगनपुर निवासिनी खुश्बू ने रविवार की सुबह 11 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके पति गुड्डू तीन दिन पहले औरैया गए थे। तब से वह घर नहीं लौटे है। सूचना के बाद क्यूआरटी टीम थाने पहुंची और मामले की जांच शुरु की। एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से पूछतांछ के बाद जानकारी के बाद महिला के पति गुड्डू बरामद किया।
बताया कि पूछताछ के दौरान गुड्डू ने बताया कि वह ससुराल जा रहा था। एसएचओ न बताया कि गुड्डू ने अपनी जमीन का बैनामा तीन लोगों को करने के बहाने रुपये लिए थे। बैनामा न होने पर रुपये देने वालों रुपये वापस मांगे तो वह गांव से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें