फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बेलूपुर का जुआ खेलते हुए का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव में जुआ खिलवाते बेलूपुर प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान की दबंगई के चलते लोग शिकायत करने से डरते हैं। पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के बेलूपुर गांव के ग्राम प्रधान संजय शुक्ला का रविवार को जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ग्राम प्रधान जुआरियों के साथ फड़ पर बैठकर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही साथियों को भी जुआ खेलने के लिए उकसा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान गांव को जुआ खेलने का अड्डा बनाए हुए हैं। प्रधान का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कई बार वह जेल भी जा चुके हैं। प्रधान की ओर से जुआ खिलवाने से क्षेत्र में अपराध बढ़ने की आशंका से ग्रामीण परेशान हैं। प्रधान की दबंगई के चलते लोग खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्रधान की थाने में पुलिस पर अच्छी पकड़ है। इसके चलते शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कदम नहीं उठाती। प्रधान के वायरल वीडियो के संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र गौतम ने बताया कि उन्हें अभी इसकी जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वो प्रधान हो या फिर कोई और।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें