औरैया। पुलिस ने मारपीट की दो घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती निवासी सुजाता पत्नी बृजेंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 27 अगस्त की दोपहर लगभग तीन बजे वह घर पर ही थी। तभी अवनीश सिंह पुत्र बनवारी लाल ने आकर गालीगलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे मारापीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, दूसरी घटना में हीरा लाल पुत्र मिहीलाल निवासी मोहल्ला नारायनपुर ने कोतवाली में तहरीर दी है कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे वह अपने घर के बाहर पर थे। तभी उसका भाई लाखन सिंह पुत्र मिहीलाल व अतुल पुत्र लाखन सिंह वहां आए और उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।