फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक होने किया मृतक का एंटीजन टेस्ट निकला पाजिटिव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। नहर बाजार के एक युवक की बीमारी की हालत में कानपुर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवक का शव उसके गांव पहुंचा तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने शक होने पर कोरोना की जांच की। एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मृतक का आरपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन

साथ ही मृतक के परिजनों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक कानपुर स्थित अपने नाना के घर में रह रहा था। जहां बीमार होने पर वह इलाज कराने कानपुर प्राइवेट अस्पताल जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है। हालांकि अभी इसका जिक्र पोर्टल पर नहीं हैं। सावधानी के चलते मृतक परिजनों के परिजनों और संपर्कियों के सैपल के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें