फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूना घर देख युवक ने तलघर में फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर में शनिवार की शाम एक युवक ने अपने ही घर के तलघर में रस्सी से छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर युवक को फंदे पर लटके देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला ओम नगर निवासी सचिन कुमार (32) पुत्र मदन लाल राठौर ने शनिवार की शाम लगभग सात बजे अपने घर के तलघर में फंदा लगाकर जान दे दी। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम घर के अन्य लोग कहीं बाहर गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो युवक सचिन घर में मौजूद नहीं मिला। इस पर उसकी खोजबीन की गई। तो घर के तलघर में फांसी पर लटका दिखा। युवक को फांसी पर लटके देख घर में हड़कंप मच गया।
घटना शाम सात बजे की बताई जा रही है। रात लगभग 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार सचिन पायनियर बीज कंपनी में काम करता था। वह डिप्रेशन में रहता था। इस कारण से उसने घर को सूना देख फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें