फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता किशोर का शव पुरहा नदी से बरामद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मोहल्ला आंबेडकर नगर से पांच दिन से लापता किशोर का शव रविवार की शाम पुरहा नदी से मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने किशोर के हाथ में पहने कड़े व राखी से उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। इस बीच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई करने लगी। इस पर परिजनों ने शव उनके सुपुर्द करने को कहा। पुलिस के इनकार करने पर परिजनों व ग्रामीणों ने देर रात अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। इस पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी पातीराम का 17 वर्षीय अजय कुमार 18 अगस्त को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देरशाम तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। उसकी तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी ही थी। कि रविवार को देर शाम हमीरपुर गांव में पुरहा नदी के पास जानवर चरा रहे ग्रामीणों ने नदी में एक शव को उतराता हुआ देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पुरहा नदी किनारे पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। साथ ही गुमशुदा हुए किशोर के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में भाई राजकुमार ने मृतक की शिनाख्त उसके हाथ में पहने कड़े व राखी से अपने भाई अजय कुमार के रुप में की। कई दिनों तक पानी में शव रहने के कारण उसका चेहरा साफ नहीं पहचान में आ रहा था।
किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को किशोर की हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीओ बिधूना मुकेश कुमार ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी सुनीति ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। गुमशुदा किशोर के परिजनों की ओर से आशंका व्यक्त किए जाने पर चार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें