फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मारपीट से परेशान गर्भवती पैदल थाने पहुंच हुई अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर गर्भवती महिला पैदल थाने शिकायत करने पहुंची और अचेत हो गई। पुलिस ने पति को बुलाकर महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब ककराही गांव निवासी गर्भवती सुमन देवी पति राममहेश की मारपीट की शिकायत करने पैदल थाने पहुंच गई। थाने में वह दर्द से कराहती हुई अचेत हो गई। दरोगा प्रमोद कुमार ने आरक्षी पाली शर्मा, आरक्षी लक्ष्मी के साथ पूछताछ की। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने पति को बुलवा लिया।
पुलिस ने पति को समझाया और महिला के साथ अस्पताल इलाज के लिए भेजा। एसआई प्रमोद सागर का ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी। पति ने महिला को आगे से परेशान न करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें