फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक से बाइक सवार ने 25 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री मोड़ के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने बैंक से पेंशन की रकम निकालकर घर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक से 25 हजार रुपये लूट लिए। शिक्षक को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। शिक्षक ने लुटेरों की बाइक को मजबूती से पकड़ लिया। इस पर वे लोग पंजाब नेशनल बैंक तक घसीटते हुए ले गए। पकड़ ढीली होते ही लुटेरे भाग गए। आसपास के लोगों ने पीछा किया तो लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में कुछ रुपये भी लुटाए।
विज्ञापन

गांव भाऊपुर निवासी रिटायर्ड शिक्षक उमाशंकर पाठक (70) शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन के 25 हजार रुपये निकालकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह कानपुर रोड पर बर्फ फैक्ट्री वाले मोड़ के पास तक पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उनकी जेब पर ब्लेड मारकर उसमें रखे रुपये पार कर दिए। रुपये निकलते देख शिक्षक ने लुटेरों की बाइक को पकड़ लिया। लुटेरों ने बाइक दौड़ा दी। इस पर रिटायर्ड शिक्षक बाइक के साथ पंजाब नेशनल बैंक तक घिसटते चले गए।
पकड़ ढीली होते ही शिक्षक के हाथ से बाइक छूट गई। इससे लुटेरे भागने में सफल हो गए। इस दौरान उन्होंने रुपये भी गिराए। हालांकि इस बीच राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं पकड़े जा सके। घायल शिक्षक उमाशंकर पाठक ने बताया कि वह बैंक से पेंशन के 25 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। तभी लुटेरों का शिकार हो गए। पीड़ित शिक्षक ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे उनमें पुलिस की सक्रियता को लेकर आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें