फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस सैंपलों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 227

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 25 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी पॉजिटिव व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। पहले से संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 690 संक्रमित सामने आए हैं। 452 मरीज स्वस्थ हुए हैं। छह लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 232 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने 25 कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को पहले से संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 690 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 452 स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह टीमों को भेजकर संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कर कोरोना की जांच कराएं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संक्रमित मरीजों को शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवाएं दी जाए।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 20892 सैंपल की जांच की गई। इसमें 18824 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 1541 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें ट्रू नेट के 30, एंटीजन के 615 और आरटीपीसीआर के 508 सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब सैफई लेब से 1541 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें