फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी करने पर बदमाशों ने झोंका फायर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। भरथना रोड पर सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक राइफल, तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की लाल रंग की अपाचे बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

अछल्दा थानाध्यक्ष तारिक खान को सोमवार की रात 11:30 बजे दो शातिर बदमाशों के भरथना रोड पर आने की जानकारी मिली। उन्होंने फोर्स के साथ पहुंचकर संदेह के आधार पर रोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया।
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम जितेंद्र उर्फ पोला पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बनसियापुर भरथना जिला इटावा व शिवप्रताप उर्फ शिवा पुत्र रामबाबू निवासी नगरिया सरावा भरथना इटावा बताया। पुलिस ने इनके पास से एक राइफल, तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की लाल अपाचे बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें