फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह के विवाद में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरान में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की। इस झगड़े में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव का मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सुरान निवासी सेवानिवृत्त पालिका कर्मी रविंद्र तिवारी (62) पुत्र सूरज प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के हिमांशु अवस्थी, दीपक अवस्थी पुत्रगण प्रमोद अवस्थी, प्रमोद अवस्थी एवं सुबोध अवस्थी पुत्र अभिलाख अवस्थी घर के सामने की जगह से निकलने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे उनके घर में लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर घुस आए। उन्हें, पुत्र विनय, विनम्र, व रिश्तेदार अमन पुत्र प्रेम कुमार के ऊपर हमला बोल दिया। हमले से सभी लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों के आने पर वह बच सके।
दूसरे पक्ष की ओर से प्रमोद अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी रविंद्र तिवारी, उनके पुत्र विनय, विनम्र व एक अन्य युवक अमन पुत्र प्रेम कुमार ने उन पर हमला बोल दिया। इस बीच बचाने आए उसके पुत्रों व भतीजे पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें