फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के समान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। गांव नंदपुर में बुधवार की रात महिला के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को पटना नहर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तमंचा व चरस के साथ लूट का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव नंदपुर निवासी गंगा देवी पत्नी स्व. रामपाल बुधवार की रात अपनी चक्की बंदकर पुत्र अनिल बाबू के साथ घर जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनका मोबाइल व एक मटर माला लूटकर भाग गए थे।
पुलिस ने पटना नहर से भाग रहे दो बदमाश धर्मेंद्र पुत्र रामनारायण कंजड़ निवासी मक्कपूरवा थाना शिवराजपुर जिला कानपुर नगर व अनूप पुत्र पप्पू कंजड़ निवासी तमौली मंदिर थाना तिर्वा जिला कन्नौज को एक बाइक, एक मोबाइल, मटर माला, एक लॉकेट व 15 हजार रुपये नगद सहित गिरफ्तार किया। वहीं, धर्मेंद्र के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व अनूप के पास 250 ग्राम चरस भी मिला है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें