फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
06एयूआरपी 32- अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। पुलिस ने ऑनलाइन और एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विगत कुछ दिनों से जनपद में एटीएम र्काड बदलकर ठगी करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस एसपी ने एएसपी कमलेश दीक्षित को खुलासे के लिए लगाया। एएसपी ने सीओ सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। 22 तारीख को कोतवाली औरैया में रागिनी पुत्री ज्ञान सिंह निवासी टड़वा विकू थाना अजीतमल जनपद औरैया ने सूचना दी कि 11 बजे विजया बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही थी। एटीएम धीमी गति से काम कर रहा था, तभी पीछे खड़े लड़के ने कार्ड बदल लिया। घर पहुंची तो मोबाइल पर दो दिनों में करीब 80,000 रुपये निकाले जाने का मैसेज पहुंचा। इसकी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना पर पांच तारीख को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी कमलेश दीक्षित और सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि विजय सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी जरसेन थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, सुरेंद्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह भदौरिया निवासी बाडापुर थाना अकबरपुर कानपुर देहात व पुष्पेंद्र उर्फ नीरज पुत्र बलबीर यादव निवासी दुरौली जनपद कानपुर नगर को कई सिम कार्ड, मोबाइल आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने एटीएम बूथ पर सिम बदलकर फ्राड करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें