फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव हरी का पुर्वा में आपसी विवाद में गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। शनिवार की शाम हरी का पुर्वा में जुए के फड़ पर हुए विवाद में योगेश उर्फ कल्लू पुत्र रामप्रकाश निवासी हरी का पुर्वा ने अंशुल पर फायर कर दिया था। अंशुल के गोली लग गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में घायल अंशुल के चाचा राजकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें