औरैया। सदर कोतवाली अंतर्गत सहबदिया गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे कुल्हाड़ी से हमला कर चाचा को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे 50 शय्या पहुंचाया गया।
सहबदिया गांव में सुग्रीव (55) का जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे राजेश से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोपहर में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को हटा दिया। शाम को सुग्रीव का एक बेटा शहर चला गया, जबकि दूसरा वहीं गांव में कहीं बैठा था।
आरोप है कि तभी भतीजे राजेश ने सुग्रीव के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना के बाद भी काफी देर तक एंबुलेंस और पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से 50 शय्या पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया।