दिबियापुर (औरैया)। शनिवार की दोपहर गांव ककराही से चोरी गई बुलेट बाइक पास के गांव पीपरपुर में रविवार सुबह बंबे में पड़ी मिली। पुलिस को सूचना मिली तो बाइक स्वामी को सूचना देकर सुपुर्द कर दी।
शनिवार को ककराही गांव से एक बुलट बाइक सर्वेश मिश्रा के घर के दरवाजे से चोरी हो गई थी। रविवार की सुबह फफूंद थानाक्षेत्र के गांव पीपरपुर में ग्रामीणों ने देखा कि एक बाइक बंबे में पड़ी है। सूचना मिलने पर दिबियापुर पुलिस ने पहुंचकर बाइक के अंदर कागजातों की जांच की।
जांच में पाया कि यह बाइक शनिवार को ककराही गांव से चोरी हुई है। इसपर बाइक स्वामी सर्वेश मिश्रा को जानकारी दी गई। इस संबंध में दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि शनिवार को ही बाइक चोरी की घटना के बारे में सभी थानों को सूचित कर दिया गया था। शनिवार को लाक डाउन होने एवं पुलिस की सख्ती के कारण चोर बाइक को छोड़कर भाग गया।