फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फांसी पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नारायनपुर में सुरान रोड बंबा के पास रविवार की रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना बिठौली जगम्मनपुर निवासी आलोक (28) पुत्र अवधेश पोरवाल ने रविवार देर रात घर के अंदर छत पर लगे पंखे के सहारे रस्सी से गले में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वह अपने बहनोई मनोज पोरवाल के यहां नारायनपुर में सुरान रोड बंबा के पास परिवार समेत रहता था। रविवार की देर शाम घर में परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
सुबह जब परिजनों की नजर खिड़की से कमरे के अंदर गई तो युवक फांसी पर लटका दिखा। इस पर उन्होंने जल्द उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शादी इसी साल 13 मार्च को दिल्ली से हुई थी। परिजनों ने सोमवार को उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें