बिधूना (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मंगलवार को नगर के अछल्दा रोड स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
सीओ मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार सुदेश कुमार पुत्र विश्राम सिंह निवासी चिरैयापुर थाना एरवाकटरा के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला है।
इस पर लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी, इसके सभी साथी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। यह करीब डेढ़ वर्ष फरार से चल रहा था।