फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक साथ 10 पाजिटिव, एक्टिव केस हुए 21

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को जिले में दस कोरोना पॉजिटिव मिले। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने पर स्वास्थ्य महकमे व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अभी तक जिले में 132 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसमें 109 स्वस्थ हो गए। दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 21 हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर आई 10 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी सैंपल 12 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए थे। पॉजिटिव केसों में 30 वर्षीय युवक निवासी दखलीपुर भाग्यनगर, 27 वर्षीय युवक निवासी बघाकटरा औरैया, 18 वर्षीय युवक निवासी गुरुहाई औरैया, 14 वर्षीय बालक निवासी कुदरकोट ऐरवाकटरा, 23 वर्षीय युवती निवासी चंपतपुर सहार, 22 वर्षीय युवक निवासी गढ़ैया औरैया, 62 वर्षीय महिला निवासी गढ़ैया, 62 वर्षीय पुरुष निवासी गढ़ैया औरैया हैं। बताया कि इन सभी में सर्दी, बुखार, खांसी के लक्षण पाए जाने पर सैंपल लिए गए थे। इसके अलावा 30 वर्षीय युवती निवासी पढ़ीन दरवाजा औरैया और 28 वर्षीय युवती निवासी सत्तेश्वर औरैया भी पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में थे। जिनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में एक पॉजिटिव केस अजय गुप्ता आरक्षी निवासी पढ़ीन दरवाजा के सैंपल के रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों को दिबियापुर कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। जबकि स्वस्थ हुए मरीज को घर भेजा गया है। बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की जांच व सैंपल लेने के लिए टीमों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार को 380 सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। इस समय 1424 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। अब तक 9256 सैंपलों की कोरोना की जांच कराई गई है। जिले में अभी एक्टिव हॉटस्पाट क्षेत्रों की संख्या 11 हैं। जबकि अब तक जिले में 60 हॉटस्पाट क्षेत्र बनाए गए थे। इसमें 49 क्षेत्र हॉटस्पाट से बाहर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें