फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। महिला के भाई ने तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों बहन को जलाकर मारने के बाद शव को गायब कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो ससुरालीजन भी गायब मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरका की मढ़ैया निवासी मोनू पुत्र मुंशीलाल ने अजीतमल पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मंजूलता की शादी अजीतमल क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी पंकज पुत्र श्रीपतिनारायण के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पांच जुलाई की सुबह बहन को मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डाला। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर खुद भी भाग गए। पीड़ित के मुताबिक यह जानकारी मिर्जापुर में रह रहे उसके एक रिश्तेदार न दी। जब वह बहन की ससुराल पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें