औरैया। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान नागपुर से घर आए कानपुर देहात के गांव डबरा निवासी यशवंत सिंह का टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड बदल खाते से रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित यशवंत सिंह के मुताबिक उसका बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। वह 27 जून को औरैया आया था। पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम से रुपये निकालने को कार्ड लगाया तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने रुपये न निकलने की बात कहते हुए उसका कार्ड निकालकर बदल दिया।
इसके बाद उसके खाते से कई बार में 75 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचकर एटीएम लॉक कराया।