फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने से युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली की ब्रह्मनगर चौकी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस को रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क पर एक युवक का शव मिला। उसके पास मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पत्नी ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव चैनी का पुरवा निवासी लल्ला सिंह (45) पुत्र जैसीराम कई सालों से भीख मांग कर गुजारा करता था। उसकी पत्नी अंजली दोहरे बेयरहाउस में मजदूरी करती है। बताया कि लल्ला नशे का आदी था। पत्नी अंजली ने बताया कि उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें दीपक (15), आकाश (13) व पुत्री अवनी (8) है। कहा कि अब किसके सहारे इन बच्चों का भरण पोषण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें