फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम व कम्युनिटी किचन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बुधवार को रंगमहल शेल्टर होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रुकने वालों का विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां के बाद उन्होंने सूर्य वाटिका में संचालित कम्यूनिटी किचन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह बुधवार को सबसे पहले रंग महल गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम पहुंचे। यहां मौजूद एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि शेल्टर होम में इस समय 106 लोग क्वारंटीन है। इस पर जिलाधिकारी ने कूलर, पंखे आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी क्वारंटीनों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। सभी को मास्क पहनने के लिए निर्देशित किया जाए व सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराया जाए। क्वारंटीन अवधि पूर्ण होने के बाद उनके घर पहुंचाया जाए।
इसके बाद उन्होंने सूर्य वाटिका में संचालित कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। कम्यूनिटी किचन के संबंध में एसडीएम ने जिलाधिकारी को बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 240 व्यक्तियों का भोजन तैयार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान पर सदर तहसीलदार व अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें