फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव चपटा में बीती रात चार लोगों ने गांव के एक युवक को अपने घर बुलाकर लाठी-डंडों के जमकर पीटा। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक के मामा के लड़के ने पुलिस को दी तहरीर में चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शालू उर्फ मनीष भदौरिया (25) मूल रुप से गांव अकरोली भिंड का निवासी था। पिता की मृत्यु के बाद वह यहां गांव चपटा में मामा रवींद्र सिंह के यहां रह रहा था। शालू उर्फ मनीष का गांव के सुघर सिंह उर्फ बाबूजी पुत्र सरमन सिंह के घर काफी आना जाना था। शनिवार की रात शालू उर्फ मनीष को सुघर सिंह अपने घर लिवा ले गया। काफी देर तक घर न लौटने पर मनीष के परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वहां मनीष की चीख पुकार सुनी। परिजनों ने देखा कि सुघर सिंह अपनी पत्नी संजू देवी, भाई जगत सिंह व भतीजे शालू पुत्र जगत सिंह के साथ शालू उर्फ मनीष को बेरहमी से पीट रहे थे। परिजनों के शोर मचाने और बचाने से पहले ही पिटाई के दौरान मनीष की मौत हो चुकी थी। इस पर मनीष के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय व कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सुघर सिंह व उसकी पत्नी संजू देवी को सीएचसी में भर्ती कराया। शालू उर्फ मनीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के मामा के लड़के नारायन सिंह पुत्र रवींद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में सुघर सिंह, उसकी पत्नी संजू देवी, भाई जगत सिंह व भतीजा शालू पुत्र जगत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी सुघर सिंह व उसकी पत्नी संजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक युवक के आरोपियों के परिवार की किसी महिला से संबंध की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें