फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर में प्रयुक्त असलहा तलाशने में लगी पुलिस

विज्ञापन
फोटो 06एयूआरपी15- मुरादगंज के तालाब में असलहा की खोज करवाती कोतवाली पुलिस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। मुरादगंज के अयाना रोड निवासी भाजपा नेता पर फायर झोंके जाने के मामले में पुलिस ने दो नामजदों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फायर में प्रयुक्त असलहा को तलाशने में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात भाजपा नेता शिवम दीक्षित अपने ही गांव के प्रशांत राठौर पुत्र अवध बिहारी के साथ टहल रहा था। अचानक शिवम पर किसी ने फायर झोंक दिया। गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शिवम को सीएचसी अजीतमल लाई थी। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर किया गया था।
वहां से डाक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन उसके साथी प्रशांत को हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को शिवम के पिता पीयूष दीक्षित द्वारा दी गयी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्रशांत राठौर व चंदन भदौरिया निवासीगण अयाना रोड मुरादगंज व उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हुए फायर में प्रयुक्त असलहा की खोज करने के लिए पुलिस मंदिर के पास तालाब सहित आसपास क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। कोतवाली के क्राइम निरीक्षक राकेश पांडेय ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनकी निशानदेही पर हुए फायर में प्रयुक्त असलहे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें