औरैया। गांव जौंरा-सुंदरीपुर के बीच सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त प्रबंधक के फार्म हाउस पर धावा बोलकर लूटपाट करने के छह आरोपियों में पांच पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है।
सेवानिवृत्त प्रबंधक व ग्राम प्रधान जौंरा गोविंद के भाई रामपाल सिंह के फार्म हाउस पर 24/25 अक्तूबर की देर रात अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलकर मौजूद कर्मचारियों छोटेलाल व रामू निवासी ग्राम जौंरा को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया था। अलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद व बाजरा लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को पार कर दिया था।
एसपी सुनीति के निर्देश पर पुलिस ने पांच आरोपियों शैलू उर्फ शैलेंद्र निवासी गांव लुहियापुर, मोहित सेंगर उर्फ लल्ला, सीताराम उर्फ राजीव निवासी नया पुर्वा थाना दिबियापुर, आलोक गुप्ता उर्फ कन्हैया निवासी सौंधेमऊ थाना दिबियापुर, शिवम सेंगर उर्फ शोवेंद्र प्रताप सिंह निवासी लुहियापुर को गिरफ्तार कर लिया था। छठवें व मुख्य आरोपी सिंटू यादव उर्फ शैलेंद्र यादव निवासी गोसाईपुर्वा थाना दिबियापुर को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुख्य आरोपी के कब्जे से ट्राली ट्रैक्टर बरामद हुआ। एसपी सुनीति ने बताया कि नामजद छह आरोपियों में पांच के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें शैलू, मोहित सेंगर, आलोक, शिवम सेंगर व मुख्य आरोपी सिंटू यादव के नाम हैं।