अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने गांव दलेलनगर में एक घर में छापा मारकर 84 किलो प्रतिबंधित मांस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर तीन लोग मौके से भाग गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर गांव दलेलनगर निवासी अकरम के घर पर छापा मारा गया। वहां प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए पैक किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से अकरम पुत्र असलम व नफीस पुत्र अब्दुल रफीक को गिरफ्तार किया। साथ ही 84 किलो प्रतिबंधित मांस, चाकू, तराजू व पैक करने के लिए रखी पॉलिथीन बरामद की। पुलिस को देख तीन लोग भाग गए।