फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया सड़क हादसा :

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई की सुबह डीसीएम व ट्राला भिड़ंत टक्कर मारने के बाद फरार ट्राला चालक मोहम्मद अख्तर निवासी रामगढ़ अलवर के इटावा व फर्रुखाबाद में होने के पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि पुलिस टीमें 48 घंटे में उसकी गिरफ्तारी कर सकतीं हैं।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि फरार ट्राला चालक मोहम्मद अख्तर पुत्र नारंगी खान निवासी रामगढ़ अलवर व मालिक को तलाश कर रही पुलिस टीमों को उसके इटावा व फर्रुखाबाद में होने के पुख्ता सुबूत मिले हैं। गिरफ्तारी करने के लिए टीमें रवाना हो गईं है। उम्मीद है कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार ट्राला चालक को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि 16 मई को इस हादसे में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें