फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में चले लाठीडंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मोहल्ला गांधी नगर स्थित गांधी स्कूल के पास रविवार को वर्चस्व में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सनी भदौरिया पुत्र बब्बन भदौरिया और बच्चू भदौरिया पुत्र प्रमोद भदौरिया में गांधी स्कूल के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में एक पक्ष के सनी भदौरिया व उसका साथी अंशु पुत्र सुशील गुप्ता निवासी नवीन बस्ती घायल हुए।
सनी भदौरिया ने कोतवाली में दी तहरीर में बच्चू भदौरिया पुत्र प्रमोद भदौरिया, आकृति त्रिपाठी पुत्र जितेंद्र त्रिपाठी, रोहित यादव पुत्र महेश यादव निवासी गांधी नगर बिधूना, देवांशु चौहान पुत्र पुष्पेंद्र, यश चौहान पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी पावरहाउस बिधूना पर हमला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें