रुरुगंज (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रुरुगंज निवासी युवक मोहम्मद सलमान का शव जैसे ही गुरुवार को दोपहर उसके घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत जहर खाने से होनी बताई गई।
रुरुगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत कस्बा के चौराहा निवासी सलमान की मौत जहरी खाने से हुई थी। मृतक की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद थानाध्यक्ष बिधूना रामसहाय सिंह ने इसकी पुष्टि की। बता दें कि बुधवार को मृतक सलमान का शव पुलिस ने बुधवार को दोपहर कुदरकोट-रुरुगंज मार्ग पर पंचवटी आश्रम के पास झाड़ियों से बरामद किया था।