फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भदसान गांव में सोमवार की रात नशेबाजी में दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस झगड़े में दोनों ओर के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात भदसान गांव में नशेबाजी में दो परिवारों के लोग आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, इस पर कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बात बढ़ने पर खूनी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इससे अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई।
काफी देर तक हुए संघर्ष में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही झगड़े में शामिल कई लोग भाग गए। मौके पर मिले कई लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई। पुलिस ने चार घायलों सुल्तान सिंह (65) पुत्र जंगबहादुर, आलोक व अंकित पुत्र सुरेंद्र सिंह, प्रवीन पुत्र रामप्रताप को सीएचसी में भर्ती कराया। सुल्तान सिंह की हालत ज्यादा नाजुक देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान सुल्तान सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था। भदसान निवासी सुल्तान सिंह को सैफई रेफर किया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की जा रही है। उधर, जानकारी मिली है कि क्षेत्र में अलग-अलग छह जगह नशेबाजी में मारपीट की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें