बिधूना (औरैया)। कस्बे के किशोरगंज में चोरों ने बंद मकान के कमरे का ताला तोड़कर दो लाख रुपये समेत 10 लाख के जेवरात पार कर दिए। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी का खुलासा जल्द किए जाने की बात कही है।
नगर के किशोरगंज (सब्जी मंडी) निवासी गौरव प्रताप सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते कहा कि मां की तबीयत खराब होने व गेहूं की फसल आदि उठवाने के चलते वह कुछ दिनों से परिवार सहित गांव रूपपुर सहार में थे। किशोरगंज वाले मकान में ताला बंद था।
रविवार की रात चोरों ने कस्बा स्थित उनके मकान के मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर दो अलमारियों से गहनों और नगदी में हाथ साफ कर दिया।