फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रित करने के लिए बाहर खड़ी कराईं बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाजारों में प्रतिदिन हो रही भीड़ से उत्पन्न सोशल डिस्टेंस की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस ने एक तरीका अपनाया। इसके चलते बाजार के अंदर घुसने से पहले बाइक सवारों से उनकी बाइकें बाहर ही खड़ी करवा दीं। इससे भीड़ के दौरान बाइकों के चलने से हो रही दिक्कत भी दूर हुई। साथ ही लोगों के लिए दूरी बनाकर चलने में भी आसानी हुई।
विज्ञापन

शहर में गोशाला रोड, बताशा मंडी, फूलमती मंदिर, दिबियापुर बस स्टैंड आदि बाजारों में प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर मूलभूत जरूरतों की दुकान खुलते ही भारी भीड़ जमा हो जाती है। इसमें ज्यादातर लोग बाइकों से बाजार में पहुंचकर एक नई समस्या पैदा कर रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा सोशल डिस्टेंस नियम प्रभावित हो रहा था। ऐसी स्थिति में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने रविवार को बाजार खुलते ही थोड़ी सख्ती दिखाते हुए अनुमति वाली बाइकों के अलावा अन्य बाइक सवारों को बाजार में बाइकों के साथ नहीं जाने दिया। इस नियम को लागू करने के चलते गोशाला रोड समेत दिबियापुर स्टैंड के पास से बाजार में अंदर जाने वाले, फूलमती मंदिर के रास्ते बाजार में अंदर जाने वाले रास्तों पर पूरी रोक लगा दी। इससे रविवार को बाजारों में भीड़ होने के बाद भी सोशल डिस्टेंस को लेकर काफी सुधार दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें